रायपुर, 09 जून 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योग कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। योगाभ्यास के इस विशेष सत्र ने न केवल चिंतन शिविर को ऊर्जावान शुरुआत दी, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी शांत करता है और यह हमें प्रकृति के समीप लाता है। यह समग्र स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली का आधार है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ मंत्रीगण भी योगाभ्यास में शामिल हुए। योग सत्र में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी ने भी भाग लिया।

इस सामूहिक योगाभ्यास ने प्रदेश में स्वास्थ्य, मानसिक शांति और संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में भूमिका निभाई। चिंतन शिविर 2.0 के माध्यम से सरकार जहां नीतिगत सोच पर केंद्रित है, वहीं इस योग सत्र ने यह सिद्ध किया कि नेतृत्व तभी प्रभावी होता है जब वह स्वयं स्वस्थ और संतुलित हो।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading