बलोद, छत्तीसगढ़ | 10 जून 2025
छत्तीसगढ़ के बलोद ज़िले में एक हृदयविदारक हादसे में दो मज़दूरों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार तड़के डल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलखंड पर हुआ, जब मालगाड़ी ने रेलवे ट्रैक पर आराम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 11 मजदूर झारखंड से आकर कुसुमकसा की ओर पैदल रेलवे ट्रैक के सहारे जा रहे थे। सफर से थककर इन में से पांच मजदूर ट्रैक पर बैठकर आराम कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में एक मालगाड़ी वहां आ पहुंची।

एक मजदूर ने ट्रेन को आता देख शोर मचाया और खुद किसी तरह भागने में सफल रहा, लेकिन चार अन्य मजदूर ट्रैक पर ही रह गए। इनमें से दो मजदूर – दिल्लु राय (19) और कृष्णा (20) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मजदूरों की पहचान अजय राय और विकास अमरन के रूप में हुई है, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी मजदूर झारखंड के निवासी हैं और यहां मजदूरी के लिए आए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने मजदूरों की सुरक्षा और रेलवे पटरियों पर चलने के खतरे को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


*🕵️‍♂️ मृतक मजदूरों के नाम:

  • दिल्लु राय (उम्र 19 वर्ष)
  • कृष्णा (उम्र 20 वर्ष)

*🚑 घायल मजदूरों के नाम:

  • अजय राय
  • विकास अमरन

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading