रायपुर, 12 जून | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित “फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग” अभियान में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा, विकास का मूलमंत्र है और राष्ट्र निर्माण की पहली और महत्वपूर्ण कड़ी है।” उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित राज्य का विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसमें शिक्षा, पर्यावरण और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देशभर में वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया गया है और छत्तीसगढ़ इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। राज्य में केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण अभियानों जैसे “एक पेड़ माँ के नाम” और “पीपल फॉर पीपुल” की सराहना करते हुए कहा कि पिछले साल 4 करोड़ पौधे रोपे गए थे और आने वाले वर्षों में 11 लाख पीपल वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य मिल सके।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संघ के अध्यक्ष सुबोध राठी, सचिव मनोज पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading