दुर्ग/भिलाई, 14 जून 2025:
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर दुर्ग-भिलाई की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं नवदृष्टि फाउंडेशन, जेसीआई दुर्ग भिलाई, छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन, डोनेट थोड़ा सा, समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति और छत्तीसगढ़ कलार समाज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 125 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस विशेष अवसर पर रक्तदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। समाचार पत्रों और सोशल मीडिया से प्रेरित होकर कई लोग स्वयं रक्तदान करने पहुंचे। शिविर में लगभग सभी ब्लड ग्रुप के दाताओं ने हिस्सा लिया, जिससे ब्लड बैंक में रक्त की विविधता सुनिश्चित हुई।

रक्तदान प्रक्रिया के दौरान सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य ब्लड बैंक में उपस्थित रहे और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सहयोग किया। दुर्ग जिला चिकित्सालय के स्टाफ ने रक्तदाताओं को सलाह, निर्देश और आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिससे रक्तदान शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सका।

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजक संस्थाओं ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्साह की सराहना की तथा सफल आयोजन में सहयोग देने वाले ब्लड बैंक कर्मियों व सदस्यों को साधुवाद प्रेषित किया।

इस आयोजन ने न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि “रक्तदान – जीवनदान है” और हर स्वस्थ व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading