रायपुर, 15 जून 2025:
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में बहुप्रतीक्षित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। केंद्र सरकार ने 307.96 करोड़ रुपए की लागत से केशकाल घाट पर 4 लेन बाईपास के निर्माण की स्वीकृति दी है। यह निर्णय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने लिया, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रति आभार जताते हुए इसे बस्तर के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना डबल इंजन सरकार की संवेदनशील विकास नीति का परिणाम है, जो आदिवासी अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

क्या होगा इस बाईपास से फायदा?

  • केशकाल घाट के कठिन भौगोलिक खंड को पार करना होगा आसान।
  • 11.380 किलोमीटर लंबा 4 लेन बाईपास पेव्ड शोल्डर मानक के अनुसार बनेगा।
  • बस्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • शहरी इलाकों में यातायात का दबाव होगा कम।
  • दुर्घटना, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत।
  • यात्रियों को मिलेगा तेज, सुरक्षित और निर्बाध सफर का अनुभव।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाईपास परियोजना सिर्फ एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि यह बस्तर के समावेशी विकास का प्रतीक है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading