भिलाई | 15 जून 2025:
छत्तीसगढ़ के भिलाई के छावनी क्षेत्र स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को दोपहर एक भयावह हादसा हो गया।
करीब 1000 किलो वजनी बैग अचानक एक महिला कर्मचारी के सिर पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य श्रमिक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बिना सुरक्षा के करवा रहे थे काम!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में महिलाएं बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रही थीं। न हेलमेट, न कोई सेफ्टी गियर—ऐसे में इतनी भारी वस्तु गिरने से जान जाना लगभग तय था।

पुलिस जांच में जुटी

छावनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है कि सुरक्षा के मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला पिछले कई वर्षों से इस फैक्ट्री में कार्यरत थी।

लापरवाही पर उठे सवाल

यह हादसा न केवल श्रमिकों की सुरक्षा पर सवाल उठाता है बल्कि फैक्ट्री में मानव जीवन की अनदेखी को भी उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading