दुर्ग, 16 जून 2025
जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव ने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जनसामान्य से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में 122 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल थीं।

ग्राम पंचायत बिरेझर: पट्टा और आवासीय संकट

ग्राम पंचायत बिरेझर (थाना अंजोरा) की महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर को बताया कि वे पिछले 8-10 वर्षों से पंचायत भूमि पर कच्चे मकान बनाकर रह रही हैं। उनके पास अपनी कोई निजी भूमि नहीं है और भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र के अभाव में वे प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। हाल ही में पंचायत द्वारा मकान खाली करने का नोटिस मिलने से बरसात के मौसम में उनका जीवन संकट में पड़ गया है
इस पर डिप्टी कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए

ग्राम चंदखुरी: जलभराव से फसल को खतरा

ग्राम चंदखुरी के किसानों ने बताया कि उनकी जमीन के पास बनी सड़क की ऊंचाई अधिक हो गई है, जिससे बरसात का पानी नाले से निकलकर खेतों में भर जाता है। इससे फसलें डूबकर खराब हो रही हैं
किसानों ने पूर्व में भी निर्माण एजेंसी को पक्का नाली निर्माण की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने एक बार फिर स्थायी समाधान के रूप में पक्की नाली निर्माण की मांग की है।
डिप्टी कलेक्टर ने इस पर NHAI को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए

घासीदास, वार्ड 23: अवैध मुर्गा दुकान से असुविधा

वार्ड 23, घासीदास के निवासियों ने बताया कि जामुल थाना रोड पर एक मुर्गा दुकान अवैध रूप से संचालित हो रही है। दुकान के बाहर क्षमता से अधिक बोर्ड और बड़ी-बड़ी जालियां लगा दी गई हैं, जिससे राहगीरों को चलने में परेशानी और ट्रैफिक में बाधा हो रही है। इसके अलावा दुकान संचालक ने नगर निगम द्वारा लगाए गए पेवर ब्लॉक पर निर्माण कर लिया है और नाली को भी बंद कर दिया है, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है
इस पर डिप्टी कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को तत्काल निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading