रायपुर, 16 जून 2025 — नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर प्रदेश के स्कूलों में फिर से बच्चों की चहचहाहट और घंटियों की गूंज लौट आई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली छात्रों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रेरणादायक संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ एक नई शुरुआत हो रही है। मन लगाकर पढ़ें, जिज्ञासा से प्रश्न पूछें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें।”

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित नई शिक्षा नीति के तहत सभी आवश्यक बदलाव कर रही है। “आप निश्चिंत होकर पढ़ाई में लगिए, आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की चिंता मेरी जिम्मेदारी है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

श्री साय ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के किसी भी विद्यालय को अब शिक्षकविहीन नहीं छोड़ा जाएगा और इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी नए शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह संदेश न केवल बच्चों के लिए उत्साहवर्धक है, बल्कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading