रायपुर, 16 जून 2025 — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार संघ को बधाई देते हुए इस डायरेक्टरी को आम जनता एवं पत्रकारों के लिए अत्यंत उपयोगी संसाधन बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पहल पत्रकारिता के क्षेत्र में संवाद और समन्वय को और मजबूत करेगी। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उनकी निर्भीक और सजग पत्रकारिता की सराहना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी, प्रदेश संयोजक श्री राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव श्री मनोज मिश्रा, महासमुंद से जिला अध्यक्ष श्री स्वप्निल तिवारी, जांजगीर से श्री देवेन्द्र ठाकुर, भिलाई से श्री छगन साहू सहित संघ के कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद, संगठन की भूमिका और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading