रायपुर, 26 जून 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. दुबे के निधन से साहित्य, संस्कृति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading