दुर्ग, 29 जून 2025:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें संस्करण का रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे दुर्ग जिले में बूथ स्तर पर श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 40 के बूथ नंबर 161 में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सरिता चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुनील साहू, श्री विनोद चंद्राकर और श्री रितेश जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश को जानने और समझने का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता, स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता और ‘Yoga for One Earth, One Health’ की भावना पर प्रकाश डाला। विशाखापत्तनम, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमालय, गुजरात सहित देशभर में योग के आयोजन को प्रधानमंत्री ने उदाहरण स्वरूप बताया।

श्री कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए लोकतंत्र की रक्षा में जनता की भूमिका और संघर्ष को याद किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई, बाबू जगजीवन राम और अटल बिहारी वाजपेयी के वक्तव्यों का हवाला देते हुए बताया कि कैसे भारत की जनता ने आपातकाल जैसी तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया और लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश आज सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं में “सैचुरेशन” के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और ‘जनभागीदारी’ के जरिए बड़ी से बड़ी चुनौतियों का समाधान संभव है।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उषा टावरी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रितपाल बेलचंदन, श्री अजय तिवारी, श्री शिव चंद्राकर, श्री राजेश ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र उपाध्याय, श्री दिलीप साहू, श्री विनायक नातू, श्री अरविंदर खुराना, श्री कांतिलाल जैन, श्री रोहित साहू, श्री दीपक चोपड़ा, श्री आशीष निमजे, मीडिया प्रभारी श्री राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी श्री रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल संयोजक श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश फेकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनजागरण और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading