रायपुर, 29 जून 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के तहत महिलाओं और बच्चों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित जिलों — बीजापुर, सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर — में नियद नेल्लानार योजना के तहत 159 आंगनबाड़ी केंद्रों का सफल संचालन किया जा रहा है। यह योजना दुर्गम क्षेत्रों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मार्च 2024 से जून 2025 के बीच 70 लाख से अधिक महिलाओं को ₹10,431.30 करोड़ की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नया बल मिला है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती ठाकुर को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया। बैठक में राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा भी उपस्थित थीं।

यह मुलाकात राज्य में महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading