रायपुर, 6 जुलाई 2025 — छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में खासतौर पर बिहार से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया था — वे लोग जो संगठन में बिहार से संबंध रखते हैं या जो मूल रूप से बिहार के हैं।

चुनाव से कोई संबंध नहीं: भाजपा

जब कार्यशाला के बिहार चुनाव से संबंध को लेकर सवाल किया गया, तो भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने साफ कहा कि, “यह हमारी संगठनात्मक तैयारी का हिस्सा है। यह केवल संयोग है कि बिहार में जल्द चुनाव होने वाले हैं। इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

दूसरे राज्यों के लोगों से भी होगी बातचीत

संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रक्रिया यहीं समाप्त नहीं होगी। आगे उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से जुड़े लोगों के साथ भी समन्वय और संगठनात्मक प्रशिक्षण के लिए इसी तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि “भाजपा हमेशा अपने संगठन को मजबूत करने पर काम करती है, और यह उसी का एक हिस्सा है।”

कांग्रेस पर हमला — दीपक बैज का मोबाइल चोरी

भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, लेकिन खुद उनके प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल चोरी हो जाता है। वे यह तय नहीं कर पा रहे कि चोर कौन है। वहीं, हमारी सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं करेगी।”

मैनपाट कार्यक्रम को लेकर बोले

मैनपाट में प्रस्तावित भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं, बल्कि संगठन आधारित पार्टी है। “कांग्रेस की तरह हम व्यक्ति पूजा नहीं करते। हम अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हैं कि संगठन कैसे चलता है,” उन्होंने कहा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading