दुर्ग, 9 जुलाई 2025 – दुर्ग जिले के ग्राम थनौद, पुलगांव चौकी (अंजोरा) क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ी राहत कार्यवाही को अंजाम दिया गया, जब शिवनाथ नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण भारत माला प्रोजेक्ट पर कार्यरत 32 लोग (महिलाएं, पुरुष और बच्चे) पानी में फंस गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने पर एस.डी.आर.एफ. दुर्ग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जिला सेनानी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत और रणनीतिक समन्वय के साथ 32 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत एवं बचाव कार्य में एस.डी.आर.एफ. की टीम की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़ी जनहानि को टाल दिया।

जिला सेनानी श्री नागेंद्र कुमार सिंह ने खुद मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी की और टीम का मनोबल बनाए रखा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी इस कार्य में सहयोग प्रदान किया।

यह सफल रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर साबित करता है कि आपातकालीन परिस्थितियों में एस.डी.आर.एफ. की तत्परता और कुशलता लोगों की जान बचाने में कितनी कारगर साबित होती है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading