रायपुर, 9 जुलाई 2025: भारत सरकार के खान मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के तहत उल्लेखनीय एवं पारदर्शी कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक दिवसीय “नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सचिव एवं खनिज सचिव श्री पी. दयानंद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

डाटा अपलोडिंग और पारदर्शिता में छत्तीसगढ़ अव्वल

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) के अंतर्गत नेशनल DMF पोर्टल में 90 प्रतिशत ऑडिट रिपोर्ट्स और डेटा अपलोडिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने पर छत्तीसगढ़ को यह सम्मान मिला है। कार्यशाला में राज्य के कार्यों को “मॉडल राज्य” के रूप में प्रस्तुत किया गया और अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ की पारदर्शिता एवं ज़मीनी कार्यान्वयन का अनुकरण करने की सलाह दी गई।

सतत विकास के लिए DMF की महत्त्वपूर्ण भूमिका

उल्लेखनीय है कि DMF के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना और आजीविका के क्षेत्र में समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है। अब तक ₹16,506 करोड़ की लागत से 1,01,313 विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 70,318 कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं।

नीति और निगरानी में पारदर्शिता

राज्य शासन द्वारा DMF के क्रियान्वयन में जनहितकारी एवं पारदर्शी दृष्टिकोण अपनाया गया है। प्रत्येक जिले में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाती है। यह नीति केवल भौतिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता देती है।

कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी

नेशनल वर्कशॉप में छत्तीसगढ़ से खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद, संचालक श्री रजत बंसल, और बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, कोरबा, रायगढ़ एवं दंतेवाड़ा जिलों के कलेक्टर्स एवं DMF नोडल अधिकारी शामिल हुए।

इस सम्मान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और सतत विकास की दिशा में प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय मंच पर मान्यता मिली है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading