गरियाबंद, 11 जुलाई 2025 — गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुलझर स्थित गोल्डा नाला जलाशय में नहाते समय एक 21 वर्षीय युवक किशन ध्रुव की डूबने से मौत हो गई। यह जलाशय प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी के समीप स्थित है।

जानकारी के अनुसार, किशन ध्रुव पिता मेंघ ध्रुव, निवासी फुलझर, शुक्रवार सुबह जलाशय में नहाने गया था। इस दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फिंगेश्वर थाना प्रभारी और गरियाबंद पुलिस अधीक्षक को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया।

फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलाशयों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading