रायपुर, 11 जुलाई 2025 — छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर से आर्थिक प्रबंधन में अपनी दक्षता का परिचय दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य ने जीएसटी और वैट से कुल ₹23,448 करोड़ का कर राजस्व अर्जित किया है, जो राज्य के कुल कर राजस्व का 38 प्रतिशत है। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि छत्तीसगढ़ ने इस अवधि में 18 प्रतिशत की जीएसटी वृद्धि दर प्राप्त की है, जो देश में सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,

GST चोरी पर सख्त कार्रवाई और ईमानदार कर प्रणाली का परिणाम है ये ऐतिहासिक उपलब्धि। छत्तीसगढ़ आज देश के शिखर पर है।

हाल ही में हुई GST विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों द्वारा इस प्रगति की जानकारी दी गई। बैठक में वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी, वरिष्ठ अफसरों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान कर संग्रहण की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि GST चोरी पर नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने के लिए डिजिटल टूल्स का प्रभावी उपयोग किया गया है, जिससे कर संग्रहण में पारदर्शिता और गति दोनों आई है।

छत्तीसगढ़ की यह आर्थिक उपलब्धि ना केवल अन्य राज्यों के लिए मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि सशक्त प्रशासन और प्रभावी रणनीति से किस प्रकार सकारात्मक परिणाम लाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading