रायपुर, 11 जुलाई 2025 — छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज शुक्रवार सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (अटल नगर) में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई जनहित से जुड़े अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि 14 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसमें सरकार कई संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रणनीति तय की जा सकती है।

इसके साथ ही, इस बैठक में कृषि और खाद्य सुरक्षा से संबंधित विषयों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। खरीफ फसल की बुवाई के दौर और मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों के हित में नई योजनाएं या सहायता घोषणाएं संभव हैं।

संभावित एजेंडा:

  • मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा
  • संशोधन विधेयकों पर मंत्रणा
  • कृषि और खाद्य आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं पर निर्णय
  • जनकल्याण से जुड़ी नई नीतियों की घोषणा

प्रदेशवासियों की नजर इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है, क्योंकि इसमें लिए गए निर्णय आम जनता की दिनचर्या, कृषि व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading