रायपुर, 28 जुलाई 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेते हुए धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले से लागू धर्मांतरण विरोधी कानून को और कड़ा व प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए अगले विधानसभा सत्र में संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि धर्मांतरण मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सड़क पर नहीं दिखेंगी गायें: सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में कोई भी गाय सड़क पर नहीं दिखनी चाहिए, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश की 100 पंजीकृत गौशालाओं को सहायता राशि 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में गोशालाएं स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि मवेशियों को सड़क पर घूमने से रोकने के लिए सख्ती से नियमों का पालन कराया जाए।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को संरक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। धर्मांतरण जैसे मामलों में कठोरतम कानून लागू किया जाएगा ताकि आस्था और परंपराओं की रक्षा की जा सके।”

3 अगस्त को महादेव घाट से राम मंदिर तक पदयात्रा

हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन में राम बालक दास महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ से हिंदू राष्ट्र का उद्घोष हो चुका है और इसे 2025 तक साकार करना है। उन्होंने लव जिहाद और गो-तस्करी पर भी कठोर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने घोषणा की कि 3 अगस्त 2025 को महादेव घाट से राम मंदिर तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शामिल होने की संभावना भी जताई गई है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading