दुर्ग, 30 जुलाई 2025।
सुपेला पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से 15 लाख रुपये की ठगी करने वाली महिला आरोपी नेमा गोस्वामी (55 वर्ष) को रायपुर के मंगल बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुर्ग जिले की आर्थिक रूप से कमजोर और कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाने का झांसा देकर यह ठगी की।

आरोपी महिलाओं से कहती थी – किश्तें मैं चुकाऊंगी
सुपेला थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी नेमा गोस्वामी खुद को महिलाओं की मददगार बताकर बीमारी या पारिवारिक संकट का हवाला देती थी। वह भरोसा दिलाती थी कि लोन की किश्तें वह खुद चुकाएगी, लेकिन लोन की पूरी राशि लेकर फरार हो जाती थी। इस तरह उसने करीब 15 लाख रुपये की ठगी की।

सूचना मिलने पर की गई गिरफ्तारी
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रायपुर के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने रेशने आवास क्षेत्र की महिलाओं से ठगी करने की बात स्वीकार की।

कई बैंकों से लोन दिलाकर की धोखाधड़ी
इस ठगी का खुलासा पीड़िता पूर्णिमा चौहान की शिकायत पर हुआ। उसने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि नेमा गोस्वामी ने उज्जीवन बैंक, बंधन बैंक, बेल स्टार बैंक, नेबफिन्स लिमिटेड, स्वस्ति बैंक, स्पंदन स्फूर्ति फायनेंशियल, आईडीएफसी बैंक और मुथूट फाइनेंस से उनके और अन्य महिलाओं के नाम पर लोन लेकर ठगी की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading