नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली, जिससे राज्य के विकास को सीधा लाभ पहुंचेगा।

बैठक के दौरान ₹7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही, केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत ₹600 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जो राज्य में सड़क निर्माण एवं उन्नयन में प्रयोग की जाएगी।

प्रमुख घोषणाएं व योजनाएं:

  • रायपुर शहर में चार बड़े ब्रिज निर्माण की स्वीकृति – भीड़भाड़ कम होगी।
  • दो लेन से चार लेन तक सड़क चौड़ीकरण – सुरक्षित व तेज़ आवागमन।
  • ‘गति शक्ति पोर्टल’ के ज़रिए परियोजनाओं को जल्दी मंजूरी मिलेगी।
  • रायपुर-आरंग-बिलासपुर-दर्री मार्ग पर 95 किमी की छह लेन सड़क के लिए DPR तैयार करने के निर्देश।
  • समृद्धि एक्सप्रेसवे का विस्तार रायपुर तक किया जाएगा।

तत्काल स्वीकृत योजनाएं:

  • राष्ट्रीय राजमार्ग 130A, 43 और 30 में कुल ₹115.95 करोड़ के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य।
  • बिलासपुर शहर में 15 किमी सड़क निर्माण, ट्रैफिक प्रबंधन में मदद।
  • कटनी-गुमला मार्ग में 11 किमी सड़क निर्माण, ग्रामीण संपर्क मजबूत।
  • केशकाल के पहाड़ी क्षेत्र में 4 किमी सड़क का मजबूतीकरण।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा, “सड़कें केवल यात्रा का माध्यम नहीं बल्कि विकास, रोज़गार और सामाजिक परिवर्तन का रास्ता हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘अँजोर विजन 2047’ के तहत राज्य का लक्ष्य हर गांव और नागरिक तक पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ परिवहन पहुँचाना है।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह और लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading