दुर्ग, 31 जुलाई 2025/ दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक ठोस कदम उठाया गया है। जिले में आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, जिससे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

इस अभियान के तहत ब्लॉक दुर्ग, धमधा और पाटन के विभिन्न ग्राम पंचायतों जैसे अंजोरा (ख), कोनारी, चंदखुरी, रिसामा, अण्डा, जेवरा, सिरसाखुर्द, कोडिया सेवती, नारधी, जंजगिरी, सांकरा, गोतीपुर, सेलूद, पतोरा, फुंडा, गोड़पेण्ड्री को चिन्हित किया गया है। इन इलाकों में आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जा रहा है, जहां चारे-पानी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

प्रमुख प्रशासनिक पहल:

  • उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • जनपद पंचायत स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जिसमें जनपद पंचायत सीईओ अध्यक्ष होंगे, और तकनीकी सहायक एवं पंचायत सचिव सदस्य होंगे।
  • काऊ कैचर वाहन के नियमित एवं प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायत या सूचना देने के लिए संपर्क:

  • उप संचालक पंचायत: 📞 91789-44838
  • सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग: 📞 94241-60405
  • सीईओ जनपद पंचायत धमधा: 📞 98939-20256
  • सीईओ जनपद पंचायत पाटन: 📞 82691-88457

इस अभियान से न केवल सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी, बल्कि पशुओं को भी सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण मिलेगा। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और संबंधित नंबरों पर शिकायत या सुझाव साझा करें।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading