रायपुर, 01 अगस्त 2025 – 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य में ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ विषय पर आधारित विशेष अभियान का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के तीन चरण होंगे:
🔹 प्रथम चरण (02–08 अगस्त): स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा आर्ट, रंगोली प्रतियोगिता, पत्र लेखन, तिरंगा राखी निर्माण आदि।
🔹 द्वितीय चरण (09–12 अगस्त): तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, साइकिल व बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनसहभागिता।
🔹 तृतीय चरण (13–15 अगस्त): तिरंगा फहराने के साथ स्वच्छता एवं जल संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ।

राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों, डैम, ब्रिज, होटल, दफ्तरों में तिरंगा फहराने और रोशनी से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें सोशल मीडिया और वेबसाइटों के माध्यम से आम जनता को अभियान से जोड़ने के लिए कहा गया है।

www.harghartiranga.com के माध्यम से कार्यक्रम की सभी गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। स्थानीय स्व-सहायता समूहों को झंडे के निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया गया है और बिक्री के लिए पंचायतों, डाकघरों तथा उचित मूल्य दुकानों को अधिकृत केंद्र बनाया गया है।

कार्पोरेट, निजी संगठन, सामाजिक संस्थाएँ और स्व-सहायता समूह भी इस अभियान में सीएसआर संसाधनों के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सरपंच, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इसमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अभियान के अंतर्गत तिरंगा केवल एक प्रतीक नहीं बल्कि राष्ट्रीय गर्व, एकता और स्वच्छ भारत के संकल्प का प्रतीक बन जाएगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading