रायपुर, 2 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद शनिवार सुबह रायपुर लौटे, जहाँ उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए दौरे को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य के समग्र विकास, बस्तर की सांस्कृतिक पहचान, और मंत्रिमंडल विस्तार जैसे मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

‘अंजोर@2047’ और राज्योत्सव पर चर्चा

सीएम साय ने कहा कि दिल्ली दौरे में “अंजोर@2047” विजन डॉक्यूमेंट, राज्योत्सव, और आने वाले छह महीनों के आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाना है।

बस्तर ओलंपिक को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

उन्होंने जानकारी दी कि बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइब गेम्स’ के रूप में राष्ट्रीय पहचान देने की योजना बनाई जा रही है। इससे बस्तर को नई सांस्कृतिक और खेल पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ राज्य को मिल रही सफलता इस दिशा में बड़ा संकेत है।


मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, सस्पेंस खत्म होने के संकेत

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा, “थोड़ा और इंतजार कीजिए, जल्द ही विस्तार होगा।”
सूत्रों की मानें तो भाजपा आलाकमान से इस पर गंभीर चर्चा हो चुकी है और संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नए मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है।

गौरतलब है कि साय ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय 12 मंत्रियों ने शपथ ली थी। बाद में बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद दो मंत्री पद रिक्त हो गए थे, जिन्हें भरने की प्रक्रिया कई बार टल चुकी थी। अब उम्मीद है कि यह मामला जल्द सुलझेगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading