दुर्ग, 6 अगस्त 2025 —
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान को लेकर भाजपा द्वारा विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अगस्त 2025 (गुरुवार) को दोपहर 2:00 बजे भाजपा दुर्ग जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं राजनांदगांव के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे।


अभियान की रणनीति और जिम्मेदारियों का निर्धारण होगा

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान की रूपरेखा तय करने एवं कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में अभियान की योजना, क्रियान्वयन और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।


इन पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित

इस कार्यशाला में निम्न श्रेणियों के भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है:

  • भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी
  • प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य
  • सांसद, विधायक, आयोग के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष
  • प्रदेश मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प पदाधिकारी
  • जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला मोर्चा अध्यक्ष
  • महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजक
  • मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष
  • जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण
  • जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष
  • नगर निगम महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य
  • नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष
  • तिरंगा यात्रा मण्डल कार्यक्रम टोली

जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने बताया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है, ताकि अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading