रायपुर, 06 अगस्त 2025
श्रावण मास के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा आयोजित रूद्र महाभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने वैदिक मंत्रोच्चार और “ॐ नमः शिवाय”, “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक और रुद्रपाठ किया।

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का उत्तम अवसर है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।


धार्मिक आयोजनों से जुड़ता है जन-जन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। पूजा स्थल पर भजन, कीर्तन और हवन के साथ श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा इस तरह के धार्मिक आयोजन की सराहना की और कहा कि आस्था और परंपरा से जुड़ना हमारी संस्कृति की पहचान है

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading