दुर्ग, 7 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई के देवांगन परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला दिया है। इस योजना के तहत घर की छत पर लगाए गए 6 किलोवॉट के सोलर पैनल से अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।

श्रीमती अनिता देवांगन ने बताया कि पैनल लगाने में लगभग 3 लाख रुपये खर्च हुए, जिसमें से केंद्र सरकार से 75 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। पहले गर्मियों में उनका बिजली बिल 4 से 5 हजार रुपये तक आता था, जबकि अन्य महीनों में 2500 रुपये तक देना पड़ता था। लेकिन अब पिछले छह महीनों से उन्हें बिजली बिल चुकाना ही नहीं पड़ रहा।

उनके घर में 4 एसी, 3 टीवी और कई अन्य बिजली उपकरण नियमित चलते हैं, इसके बावजूद सोलर ऊर्जा से पूरी जरूरत पूरी हो रही है। शेष क्षमता को सरकार को बेचकर अतिरिक्त आय की योजना भी बनाई जा रही है।

श्री हरिहर प्रसाद देवांगन, जो नवापारा में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं, ने कहा कि इस योजना से न केवल बिजली बिल से राहत मिली है, बल्कि अब बचत हुए पैसे बच्चों की पढ़ाई और घर के अन्य कामों में लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading