रायपुर, 08 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, प्रेम, करुणा और दायित्वबोध की भावना को भी उजागर करता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर समाज में सौहार्द, भाईचारा और महिला सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों, बहनों और मातृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व सभी नागरिकों के जीवन में प्रेम, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading