रायपुर, 10 अगस्त 2025। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस स्नेहपूर्ण gesture के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि यह हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है। उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर समाज में सौहार्द, भाईचारा और महिला सम्मान को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बाँधती हैं और भाई उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। यह पर्व पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने वाला अवसर है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading