उत्तर प्रदेश, 11 अगस्त 2025। जनपद बागपत के बरनावा स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र में सोमवार को जिले की सबसे बड़ी आधुनिक और आकर्षक कैंटीन का शुभारंभ हुआ। इस कैंटीन का उद्घाटन डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान ने सिरसा से ऑनलाइन किया।

कैंटीन के जिम्मेदार अशोक कुमार रतिया ने बताया कि यह सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी, जहां समस्त प्रकार का शाकाहारी नाश्ता और भोजन उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि यहां किसी भी प्रकार का मांसाहारी भोजन नहीं मिलेगा।

यह कैंटीन न केवल रोज़मर्रा के भोजन के लिए, बल्कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह, अंगूठी रस्म, विवाह, व्यावसायिक बैठक जैसी पार्टियों के आयोजन के लिए भी बुक की जा सकेगी। पार्टी के लिए 200 से 300 लोगों के बैठने और खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था यहां मौजूद है।

कैंटीन में डेरा सच्चा सौदा के घर-घर में प्रयोग होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। इसका मुख्य द्वार बरनावा-बिनौली मार्ग की ओर है और कैंटीन गेट नंबर 1 के पास स्थित है।

शुभारंभ के अवसर पर अशोक कुमार रतिया, डॉ. मदन लाल इंसान, डेरा प्रबंधक प्रीतपाल इंसान, मीडिया सेवादार रकम सिंह इंसान, इंटरनेशनल अवार्डी एवं महामहिम राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading