रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित अवंती विहार चौक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी बहुमुखी प्रतिभा की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में विशिष्ट पहचान रखते थे। “आज हम अपने पते में ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का उपयोग करते हैं, यह सब अटल जी की देन है। उनका मार्गदर्शन और दूरदर्शिता हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों का ‘रजत महोत्सव’ का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बताया कि इस 25-सप्ताह के महोत्सव में सभी विभागों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष होने के कारण इस वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया गया है, जिसमें अधोसंरचना विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अटल जी के उद्देश्य के अनुसार छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया और आज हमारा राज्य तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 25 वर्षों में विकसित राज्य बनने के लिए ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ रोडमैप तैयार किया गया है, जो राज्य के सतत विकास की दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading