भिलाई, 18 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को आज नई दिशा मिली है। बीआईटी दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अरुण अरोरा को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

कुलाधिपति श्री Ramen Deka ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। आदेश मिलते ही डॉ. अरोरा ने आज ही कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

डॉ. अरोरा लंबे समय से तकनीकी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। वे विद्यार्थियों के बीच एक सहज मार्गदर्शक और प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। बीआईटी दुर्ग में प्राचार्य रहते हुए उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए कई पहल कीं।

उनकी नियुक्ति की खबर सुनते ही विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। सभी का मानना है कि डॉ. अरोरा के नेतृत्व में CSVTU नई ऊँचाइयों को छुएगा और छत्तीसगढ़ की तकनीकी शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading