रायपुर, 18 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिभाओं ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री ने दोनों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा—
“छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएँ देश-विदेश में राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं। ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं।”

गौरतलब है कि 22 जुलाई को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में छत्तीसगढ़ के तीन प्रतिभागियों—रोवर देवाशीष मखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाइड कुसुम सिन्हा—को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया था।

रोवर देवाशीष मखीजा ने बताया कि यह पुरस्कार हर चार वर्ष में एक बार दिया जाता है और इस बार पूरे देश से केवल 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन युवाओं का शामिल होना गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पूर्व में तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके से राज्यपाल पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading