रायपुर, 19 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजभवन में कल सुबह 11 बजे संभावित मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस बार पहली बार छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल 14 सदस्यों वाला होगा, जिसे राजनीतिक हलकों में “हरियाणा फार्मूला” कहा जा रहा है। संभावित नए मंत्रियों में अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, दुर्ग से गजेन्द्र यादव और आरंग से गुरु खुशवंत शामिल बताए जा रहे हैं।

राज्यपाल रमेन डेका ने भी मीडिया से बातचीत में संकेत दिए कि राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुर्सियों की सज्जा, जलपान की व्यवस्था और आमंत्रण कार्ड पहले से तय हो चुके हैं।

सूत्र यह भी बताते हैं कि मौजूदा मंत्रियों में से किसी एक से इस्तीफा लिया जा सकता है और उनकी जगह गोमती साय को मौका मिल सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल ही गोमती साय से मुलाकात कर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की थी।

इस संभावित विस्तार से राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता और सरगर्मी बढ़ गई है। समर्थक और कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को मंत्री बनते देखने के लिए बेताब हैं। राजभवन कल इस ऐतिहासिक मौके का साक्षी बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading