रायपुर, 20 अगस्त 2025।
महंगाई से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है। अब कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के बराबर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा—“भारत सरकार में फिलहाल 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। हमारे राज्य में यह 53% था। आने वाला समय त्योहारों का है और हम चाहते हैं कि हमारे कर्मचारी भी त्योहार की खुशियां भरपूर तरीके से मना सकें। इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने भी 55% महंगाई भत्ता देने का फैसला किया है।”

इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से केंद्र और राज्य के भत्ते में अंतर को लेकर चर्चा चल रही थी। अब दोनों बराबर होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। खासकर दिवाली जैसे बड़े त्योहार से पहले यह बढ़ोतरी उनके परिवारों के लिए खुशियां लेकर आएगी।

राज्य कर्मचारियों का कहना है कि यह निर्णय न केवल उनकी जेब को राहत देगा, बल्कि सरकार और कर्मचारियों के बीच विश्वास को भी और मजबूत करेगा। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर हर माह मिलने वाली सैलरी पर असर डालेगी और आने वाले महीनों में उनका बजट संभालना आसान होगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading