दुर्ग, 21 अगस्त 2025।
समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल, दुर्ग के आह्वान पर और वन विभाग दुर्ग के सहयोग से गुरुवार को शहर के उरला क्षेत्र में नागरिकों के बीच नि:शुल्क पौधा वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संदीप चंद्राकर, बलदाऊ सोनी, लता सार्वा, सीमा देवांगन, दुर्गा साहू, सरिता सोनी, फूलबाई साहू समेत अनेक उरलावासियों ने पौधे ग्रहण किए और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

संगठन अध्यक्ष जयवर्धन ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके एक मित्र के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि “पेड़ लगाना सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित करने का संकल्प है।”

जयवर्धन ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में बढ़ते अपराध और आत्महत्याओं को रोकने के लिए मानवीय सद्गुणों को बढ़ावा देना और युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना भी है।

इस पहल से न केवल पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ी बल्कि स्थानीय नागरिकों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत हुई।

  1. जयवर्धन गजभिए Avatar
    जयवर्धन गजभिए

    धन्यवाद।.👏👏👏.

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading