रायपुर, 22 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास की शुरुआत राजधानी टोक्यो से की। यहाँ उन्होंने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। टोक्यो का यह प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा—
“असाकुसा मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है। यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है।”

यह दौरा भारत सरकार के भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के आमंत्रण पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर गया है। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक आरंभ को स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक संदेश माना है। प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद है कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ में निवेश, तकनीकी सहयोग और नए उद्योगों की संभावनाओं को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading