रायपुर, 25 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) ने राज्य शासन से मांग की है कि “टी संवर्ग” प्राचार्य पदस्थापना आदेश 27 अगस्त 2025 से पहले जारी किया जाए। संगठन के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 20 से 23 अगस्त तक रायपुर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में “टी संवर्ग” प्राचार्य पदोन्नति की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब बिना विलंब किए पदस्थापना आदेश जारी किया जाना चाहिए।

सतीश प्रकाश सिंह ने विशेष रूप से आग्रह किया कि 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ पदोन्नत प्राचार्य अपने अंतिम सेवाकाल में प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण कर सकें। इससे न केवल उनका सम्मान बढ़ेगा बल्कि शिक्षकों का मनोबल भी ऊँचा होगा।

संगठन ने यह भी मांग रखी है कि प्राचार्य पदोन्नति से वंचित वरिष्ठ नियमित व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों को शीघ्र पदोन्नति दी जाए। साथ ही “टी एवं ई संवर्ग” दोनों में रिक्त पदों पर पात्र शिक्षकों की पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।

सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी स्तरों—जैसे उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, व्याख्याता, प्रधान पाठक, उच्च वर्ग शिक्षक और प्राथमिक शाला प्रधान पाठक—पर प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से पदोन्नति की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। इससे विभाग में प्रभारवाद खत्म होगा और शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनेगी।

संघर्ष मोर्चा व महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर सभी कैडरों में चार स्तरीय पदोन्नति की माँग रखेगा। सतीश प्रकाश सिंह ने विश्वास जताया कि नियमित पदोन्नति से शिक्षकों की कार्यक्षमता, मनोबल और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading