रायपुर, 25 अगस्त 2025। नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन के सभागार में लोक अभियोजन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियोजन अधिकारियों को नवीन आपराधिक कानूनों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी देना था।

कार्यक्रम में निदेशालय लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ के महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “कानून का सही और प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है जब अभियोजन अधिकारी नवीन प्रावधानों की बारीकियों को समझकर व्यवहार में उतारें।”

प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर श्री विनय कुमार प्रधान एवं श्री शैलेश शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSC) से जुड़े प्रावधानों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग श्री चन्द्र कुमार कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्ष्य परीक्षण, प्रक्रिया संबंधी जटिलताओं और नवीन कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं को विस्तार से समझाया।

अतिरिक्त संचालक लोक अभियोजन श्री के.एस. गावस्कर ने अपील और पुनरीक्षण प्रस्तावों की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक श्री प्रवेश राजपूत ने नवीन आपराधिक कानून में जोड़े गए नए प्रावधानों और उनकी व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक और सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
अंत में, कार्यक्रम का सफल संचालन निदेशालय लोक अभियोजन नया रायपुर की टीम ने किया, जिसमें उपनिदेशक श्रीमती मीना जगदल्ला एवं श्रीमती पदमा साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading