रायपुर, 26 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ की धरती अब खाद्य प्रसंस्करण और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी को यहां अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाएगी बल्कि कृषि मूल्य शृंखला को भी मजबूत करेगी। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा से छत्तीसगढ़ को उच्च-तकनीकी उत्पादन का नया केंद्र बनने का अवसर मिलेगा।

किसानों और युवाओं को नई दिशा

सीएम साय ने विश्वास जताया कि खाद्य प्रसंस्करण इकाई से राज्य के किसानों की आमदनी में इजाफा होगा और उन्हें बाजार में उचित दाम मिलेगा। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की स्थापना से युवाओं के लिए आधुनिक तकनीकी उद्योगों में रोजगार के हजारों अवसर खुलेंगे।

निवेशकों के लिए भरोसेमंद राज्य

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, सुगम प्रक्रिया और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आशा जताई कि एसएएस सानवा जैसी बड़ी कंपनियों का निवेश आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उद्योग और निवेश का प्रमुख केंद्र बना देगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा – “हमारी प्राथमिकता जनता की समृद्धि, युवाओं का भविष्य और निवेशकों का विश्वास है। इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading