रायपुर/कोरबा, 25 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा–इमलीछापर क्षेत्र में व्यापारियों ने रविवार को सड़क की बदहाली के खिलाफ ऐसा अनोखा विरोध किया कि हर कोई देखने को मजबूर हो गया। व्यापारी संघ के सदस्यों ने गड्ढों में भरे गंदे बरसाती पानी में आधा नग्न होकर साबुन और बाल्टी से नहाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

व्यापारियों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर इतने बड़े गड्ढे बन गए हैं कि वे छोटे तालाब जैसे दिखने लगे हैं। “हर दिन दुर्घटनाएं और जाम लगना आम हो गया है, कारोबार ठप पड़ गया है, लोग परेशान हैं। मजबूर होकर हमें यह प्रतीकात्मक कदम उठाना पड़ा है।” – एक प्रदर्शनकारी ने कहा।

स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनकी मांग है कि तुरंत सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि आम लोगों और कारोबारियों को राहत मिल सके।

यह विरोध प्रदर्शन क्षेत्र की जनता की रोजमर्रा की कठिनाइयों और प्रशासनिक लापरवाही की गवाही देता है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading