दुर्ग, 30 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अल्प समय में जनता का अपार विश्वास जीतते हुए देशभर के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री साय ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बन गई है।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि “जनता का विश्वास ही विकास का प्रमाण है। अब छत्तीसगढ़ स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो रहा है।”

MOTN सर्वे के अनुसार फरवरी 2025 में जहाँ 39% जनता मुख्यमंत्री साय के कार्यों से संतुष्ट थी, वहीं अगस्त 2025 तक यह आँकड़ा बढ़कर 41.9% हो गया। इस वृद्धि ने स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास और सुशासन की नई इबारत लिखी जा रही है।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और मातृशक्ति के लिए संचालित योजनाएँ, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और बुनियादी ढाँचे में हो रहे ऐतिहासिक सुधार आज हर घर तक पहुँच रहे हैं। यही कारण है कि देशभर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नाम भरोसे और जनसेवा का पर्याय बन गया है।

प्रदेश मंत्री ने आगे कहा कि “इतिहास गवाह है कि बहुत ही कम समय में किसी मुख्यमंत्री ने इस स्तर की स्वीकृति हासिल की है। छत्तीसगढ़ की जनता ने जिस विश्वास का इज़हार किया है, वही राज्य को विकसित भारत के सपनों के साथ जोड़ता है।”

जनता का यह भरोसा न सिर्फ प्रदेश की राजनीति, बल्कि भविष्य की दिशा और दशा तय करने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading