दुर्ग, 30 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के लिए यह गर्व का क्षण है जब दुर्ग जिला भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आयोजन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

जून माह में दुर्ग शहर विधानसभा भाजपा ने मन की बात के 123वें एपिसोड का आयोजन सर्वाधिक स्थानों पर कर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं जुलाई माह में 124वें एपिसोड के दौरान दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और पाटन विधानसभा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाकर पूरे जिले को प्रदेश में शीर्ष पर पहुँचा दिया।

31 अगस्त के आयोजन की तैयारी
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 31 अगस्त को मन की बात के 125वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के निर्देशानुसार जिला संयोजक संतोष सोनी ने दुर्ग ग्रामीण और पाटन विधानसभा के प्रभारियों की बैठकें लीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई, जिसमें विधायक व जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी मुकेश बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, राजू जंघेल, अनुपम साहू, हेमन्त सिन्हा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं पाटन विधानसभा की बैठक पाटन रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी श्रीमती हर्षा चंद्राकर, सह प्रभारी रवि सिन्हा, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, कमलेश साहू, कमलेश चंद्राकर, ज्योति प्रकाश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक और पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं का उत्साह
बैठकों में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने संकल्प लिया कि 31 अगस्त को मन की बात के आयोजन को जिलेभर में अभूतपूर्व सफलता दिलाई जाएगी। यह पहल न केवल संगठन को मजबूती देती है बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का माध्यम भी बन रही है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading