दुर्ग, 31 अगस्त 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को आज बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक श्रवण किया। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में जिलेभर के बूथों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं, दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 31 के बूथ नं. 124 पर महापौर अलका बाघमार ने ‘मन की बात’ श्रवण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना और खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा – “जो खेलता है, वही खिलता है, और देश भी जितना ज्यादा खेलेगा, उतना ज्यादा खिलेगा।” उन्होंने सभी नागरिकों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने आगामी गणेश उत्सव और त्योहारी सीजन की चर्चा करते हुए नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा – “उपहार वही हो जो भारत में बना हो, पहनावा वही हो जो भारत में बुना हो, सजावट और रोशनी भी भारत निर्मित हो। गर्व से कहो – यह स्वदेशी है। यही ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत का रास्ता है, और यही विकसित भारत का लक्ष्य है।”

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन हमेशा से प्रेरणादायक रहा है। स्वदेशी अपनाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश प्रत्येक भारतीय के जीवन में नई ऊर्जा भरता है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, विनायक नातू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया।
जिले के विभिन्न बूथों पर भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनी और प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading