रायपुर, 31 अगस्त 2025।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय एक-दूसरे की मदद करने की परंपरा भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय सहयोग और एकजुटता ही भारत की संस्कृति और सामूहिक चेतना को परिभाषित करती है। प्रधानमंत्री ने खेलों को स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का आधार बताते हुए युवाओं से खेलकूद में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

सीएम साय बोले – हर माह नई ऊर्जा मिलती है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘मन की बात’ हर माह प्रदेशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना को मजबूती देता है।

विदेश दौरे का अनुभव साझा

मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए अपने जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां हुए समझौतों से छत्तीसगढ़ में कौशल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार का नया अध्याय शुरू होगा।

रजत जयंती वर्ष पर विशेष संदेश

राज्य की रजत जयंती वर्ष का उल्लेख करते हुए सीएम साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाए। उन्होंने जनता और सरकार के साझा प्रयासों को राज्य की प्रगति का आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा –

“प्रधानमंत्री मोदी का संदेश हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें सामूहिक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों पर ले जाना है।”

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading