रायपुर, 04 सितम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन से संबंधित किसी भी आरटीओ ई-चालान का भुगतान केवल अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही करें। विभाग ने हाल ही में सामने आए फर्जीवाड़े के मामलों को गंभीरता से लेते हुए यह चेतावनी जारी की है।

दरअसल, बीते दिनों कुछ लोगों को नकली संदेश और ई-मेल भेजकर चालान की राशि जमा कराने का प्रयास किया गया। इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए परिवहन विभाग ने नागरिकों को सचेत किया है कि वे किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, एप या संदिग्ध लिंक के माध्यम से भुगतान न करें।

विभाग ने जानकारी दी कि अपने वास्तविक चालान की स्थिति जानने के लिए वाहन मालिकों को विभागीय पोर्टल पर जाकर पे-ऑनलाइन विकल्प चुनना होगा। इसके बाद वाहन नंबर और चेसिस/इंजन नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने पर चालान का पूरा विवरण स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। वहां से सीधे सुरक्षित तरीके से भुगतान किया जा सकता है।

परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी ई-चालान केवल परिवहन विभाग और पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाते हैं। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या व्हाट्सएप लिंक पर भरोसा न करें और न ही किसी अनजान व्यक्ति को भुगतान करें।

नागरिकों से कहा गया है कि यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी का सामना करना पड़े तो वे तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या परिवहन विभाग में शिकायत दर्ज कराएं।

यह चेतावनी उन हजारों वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो रोज़ाना ई-चालान भुगतान के लिए ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते हैं। सही और सुरक्षित माध्यम अपनाने से न केवल धन की हानि रोकी जा सकती है बल्कि धोखेबाज़ गिरोहों को भी पकड़ने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading