रायपुर/जगदलपुर, 07 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित बस्तर संभाग में अब मध्यप्रदेश सरकार भी मदद के लिए आगे आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बस्तर के पीड़ितों की सहायता हेतु 5 करोड़ रुपये की राशि और आवश्यक राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।

मोहन सरकार ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ में भारी जन-धन की हानि हुई है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम हर संभव मदद करें। इसी क्रम में राहत राशि और सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर मध्यप्रदेश हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

📌 सीएम विष्णु देव साय ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल पर आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की इस घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।”

📌 बस्तर में भयावह बाढ़ की मार
इस बार बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में भयावह बाढ़ आई, जिसने लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जगह घर ढह गए, फसलें बर्बाद हो गईं और पशुओं की भी भारी क्षति हुई। हजारों लोग बेघर हो गए और राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में बस्तर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। अब मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मिली यह सहायता पीड़ितों के लिए राहत का बड़ा सहारा साबित होगी।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading