दुर्ग, 09 सितंबर 2025।
समाज की बुनियादी जरूरतों और सेवाभाव को सम्मान दिलाने की दिशा में हंसराज नवयुवक मंडल आगे आया है। 8 सितंबर को मंडल ने कलेक्टर जनदर्शन, दुर्ग में कुल 5 आवेदन प्रस्तुत किए। इन आवेदनों में स्थानीय समस्याओं के समाधान से लेकर सेवाभावी नागरिकों के परिजनों को सम्मानित करने तक की मांग शामिल है।

पहले आवेदन में उरला बीड़ी कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार के सांस्कृतिक भवन में विद्युत मीटर लगवाने की मांग की गई, ताकि सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सुचारू रूप से बिजली की सुविधा मिल सके। दूसरे आवेदन में आईएचएसडीपी कॉलोनी, उरला में संक्षिप्त मानचित्र (रोड और बिल्डिंगों का) लगाने की जरूरत बताई गई, जिससे कॉलोनी का स्वरूप और पहचान आसान हो सके।

तीसरी मांग धमधा नाका अंडरब्रिज में खराब ट्यूबलाइट को बदलकर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की रही। चौथे आवेदन में बीड़ी कॉलोनी के अनुपयोगी व जर्जर सामुदायिक भवन में फ्लोरिंग का कार्य कर उसे उपयोगी बनाने का सुझाव दिया गया।

सबसे मानवीय अपील पांचवें आवेदन में दिखी, जिसमें उन सेवाभावी नागरिकों के परिवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की मांग की गई, जिन्होंने बाढ़ बचाव के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर दूसरों की जान बचाई।

इन मांगों को स्थानीय जनहित से सीधे जुड़ा माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading