अंडा (दुर्ग)। जिले के हनोदा की माध्यमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती डॉ. प्रज्ञा सिंह को राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

श्री साहू ने कहा कि यह सम्मान डॉ. सिंह की वर्षों की मेहनत, शिक्षा के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों को नई राह दिखाने के जज़्बे का परिणाम है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने आगे कहा, “डॉ. प्रज्ञा सिंह का नवाचारी और प्रभावी शिक्षण कार्य न केवल छात्रों को, बल्कि पूरे समुदाय को नई दिशा देता है। उनकी उपलब्धि से जिला दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. प्रज्ञा सिंह की शिक्षण शैली बच्चों के जीवन को बदलने वाली साबित हुई है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि सच्ची लगन, कठोर परिश्रम और सेवा भाव से कोई भी नई ऊँचाइयों को छू सकता है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading