रायपुर, 13 सितम्बर 2025। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास आज आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से परम पूज्य संत श्री असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और श्रीफल भेंटकर पूज्य संत का सम्मान किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत श्री असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंटकर भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा के महत्व का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री और संत असंग देव जी के बीच विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, जिसमें समाज में आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित बड़ी संख्या में संत असंग देव जी के अनुयायी भी उपस्थित रहे। माहौल श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा, जहाँ सभी ने संत के आशीर्वचनों का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading